'शकुनि की तरह पासे फेंककर धोखा दे रहे',अखिलेश ने BJP पर कसा तंज, बोले- रामलीला मैदान बन गया लोकतंत्र की हल्दीघाटी

अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल चुनाव की वो तस्वीरें कोई भूल नहीं सकता है, वहां पर फौज लगा करके और चुनाव से पहले एफआईआर करा करके पूरे के पूरे वोट कटवा दिए गए थे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के रामलीला मैदान से भाजपा और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने 'देश बचाओ महारैली'के मंच से बोलते हुए कथित चुनावी अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाभारत में शकुनि ने पासे फेंक कर करके धोखा देने का काम किया था। मैं यह कह सकता हूं आज जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में,आज रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है।

Akhilesh Yadav Slams BJP.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हालिया बंगाल चुनाव का भी जिक्र किया। अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल चुनाव की वो तस्वीरें कोई भूल नहीं सकता है, वहां पर फौज लगा करके और चुनाव से पहले एफआईआर करा करके पूरे के पूरे वोट कटवा दिए गए थे।

End of Feed