Gurmeet Ram Rahim : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का तलवार से केक काटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। राम रहीम गत 21 जनवरी को रोहतक जेल से रिहा हुए। हालांकि, जेल से उनकी रिहाई पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। इससे पहले डेरा प्रमुख को गत नवंबर में पैरोल मिली थी। अब उन्हें 40 दिनों की पैरोल मिली है। राम रहीम को अपनी दो शिष्याओं से रेप का दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल की सजा हुई है। शनिवार को पैरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम गए।
पैरोल पर फिर जेल से बाहर आए हैं डेरा प्रमुख।
'मुझे कम से कम पांच केक काटना चाहिए'
अपनी जमानत अर्जी में डेरा प्रमुख ने कहा है कि वह 25 जनवरी को डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती समारोह में शरीक होना चाहते हैं। वायरल वीडियो में राम रहीम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'इस तरह का जश्न मनाने का मौका पांच वर्षों के बाद मिला है। इसलिए मुझे कम से कम पांच केक काटना चाहिए। यह अभी पहला केक है।'Haryana | Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim was spotted cutting a cake with a sword during his ongoing 40-da… t.co/aXkUcVlTOT
— ANI (@ANI) Jan 24, 2023
