Weather Update: भीषण कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में उड़ानें प्रभावित, देरी से चल रहीं 28 ट्रेनें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 08:17 AM IST

North India Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण सर्दी एवं कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार की तुलना में मंगलवार की सुबह कोहरे का प्रकोप ज्यादा दिखा।

North India weather Update: राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण सर्दी एवं कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार की तुलना में मंगलवार की सुबह कोहरे का प्रकोप ज्यादा दिखा। कोहरे की वजह से देश भर में दृश्यता के स्तर में कमी दर्ज गई। कोहरे का असर रेल एवं हवाई सेवा पर देखने को मिला। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ानों में देरी हुई है। यूपी के आगर में दृश्यता का स्तर शून्य तक आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली 26 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

weather

कोहरे की चपेट में उत्तर भारत।

अयोध्या एयरपोर्ट भी कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। मंगलवार सुबह यहां दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ गई।

End of Feed