सरेंडर करते ही अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, अदालत ने सुना दिया न्यायिक हिरासत पर फैसला

Court News: दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के केजरीवाल को राउज एवन्यू कोर्ट में ड्यूटी MM संजीव अग्रवाल की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुनाया।

CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली की अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल से राउज एवन्यू कोर्ट में ड्यूटी MM संजीव अग्रवाल की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए पेश किया गया।

Arvind Kejriwal arrest

केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत।

केजरीवाल के सरेंडर करने के बाद हुई सुनवाई

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से वकील जुहैब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद केजरीवाल के 2 जून को सरेंडर करने के बाद उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जानी है। ED की तरफ से वकील जुहैब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है जिसपर संज्ञान लेने पर 4 जून को सुनवाई होनी है।

End of Feed