'त्योहारी सीजन में ठप ना हो कारोबार', कनॉट प्लेस प्रदर्शन को लेकर व्यापारियों ने PM मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

Delhi Vyapar Mahasangh: कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली व्यापार महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। व्यापारियों ने चिंता जताई है कि सड़कों की बंदी, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन से सदर बाजार, चांदनी चौक जैसे प्रमुख थोक बाजारों में कारोबार ठप हो जाएगा।

Delhi Vyapar Mahasangh: राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में होने वाले प्रदर्शनों और उनके कारण लगने वाली पाबंदियों को लेकर व्यापारियों की चिंता काफी बढ़ गई है। कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना को देखते हुए 'दिल्ली व्यापार महासंघ' ने सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दरवाजा खटखटाया है। महासंघ ने पत्र भेजकर मांग की है कि दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों और थोक बाजारों को प्रदर्शनों से दूर रखा जाए ताकि सामान्य व्यापार प्रभावित न हो।

Delhi Vyapar Mahasangh

दिल्ली व्यापार महासंघ (फाइल फोटो)

महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर की ओर से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि वे नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार का पूरा सम्मान करते हैं। साथ ही सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की भूमिका को भी समझते हैं। लेकिन किसी भी ऐसे प्रदर्शन की अनुमति प्रमुख बाजारों या व्यापारिक इलाकों में नहीं मिलनी चाहिए, जिससे आम जनता की आवाजाही बाधित हो और व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आए।

End of Feed