Sakshi Murder Case : साहिल बोला- 'साक्षी की हत्‍या का कोई अफसोस नहीं'...कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई

Delhi Sakshi Murder Case : दिल्‍ली के साक्षी मर्डर केस में एक के बाद एक कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को पुलिस के सामने साहिल ने कई और रहस्‍यों से पर्दा उठाया है और बताया कि, आखिर क्‍यों उसे साक्षी की हत्‍या के लिए मजबूर होना पड़ा।

Delhi Sakshi Murder Case : दिल्‍ली के सबसे सनसनीखेज साक्षी हत्‍याकांड में अब तक एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था और जब उसने जुर्म कबूला तो एक और नाम सामने आया। साहिल ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि, उसे साक्षी की हत्‍या का कोई पछतावा नहीं है, क्‍योंकि अगर वो उसकी हत्‍या न करता तो झबरू उसे मार देता। सूत्रों के मुताबिक, झबरू साक्षी का दूसरा ब्‍वॉयफ्रेंड है जिसका नाम साहिल ने लिया है। उसने बताया, कि झबरू दबंग किस्‍म का है और उसने साक्षी से दूर रहने के लिए कहा था, उसे (साहिल) लग रहा था कि, झबरू मार न दे इसलिए पहले साक्षी की हत्‍या दी जाए।

साक्षी के हाथ पर प्रवीण नाम का टैटू

पुलिस के मुताबिक, साक्षी के हाथ पर प्रवीण नाम का टैटू बना हुआ था, जो कि साक्षी का एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड था। बताया जा रहा है कि, प्रवीण इस समय जौनपुर में है। पुलिस ने कहा है कि, साहिल को रिमांड पर ले लिया गया है और अब टीम जल्‍द ही आलाकत्‍ल हथियार को बरामद कर वारदात की सूक्ष्‍मता से जांच करेगी।

End of Feed