Red Fort Blast: अल फलाह विश्वविद्यालय में 'ब्रेजा कार' के साथ 'मैडम सर्जन' डॉ. शाहीन की पहली तस्वीर आई सामने

दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में नया अपडेट सामने आया है। अल फलाह विश्वविद्यालय में ब्रेजा कार (Maruti Suzuki Brezza) के साथ 'मैडम सर्जन' डॉ. शाहीन की पहली तस्वीर मिली है।

दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले की एक प्रमुख संदिग्ध डॉ. शाहीन शाहिद को मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) खरीदते हुए देखा गया, जिसे बाद में जांचकर्ताओं ने बरामद कर लिया। 'टाइम्स नाउ' (Times Now) को दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले की मुख्य अभियुक्तों में से एक, डॉ. शाहीन शाहिद की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिसमें वे मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा कार खरीद रही हैं, जिसे बाद में अल फलाह विश्वविद्यालय के जांचकर्ताओं ने बरामद किया था। 43 वर्षीय पूर्व कैंपस डॉक्टर, जिन्हें 'मैडम सर्जन' कहा जाता था, के बारे में माना जाता है कि वे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) नेटवर्क की एक अहम सदस्य थीं। उन्होंने लाल किला विस्फोट में शामिल गुर्गों को 6 दिसंबर को होने वाले हमले की व्यापक योजना से जोड़ा था।

red fort blast Brezza Car

डॉ. शाहीन की मारुति सुजुकी ब्रेजा कार खरीदते हुए विशेष तस्वीर

तस्वीर में डॉ. शाहीन शाहिद, पुलवामा के 28 वर्षीय डॉक्टर डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क का सबसे कट्टरपंथी और प्रमुख सदस्य है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, शाहिद के नाम से पंजीकृत यह कार, एक 'आतंकी हमले' का हिस्सा थी।

End of Feed