CJP की 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, दिल्ली पुलिस भी अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

CJP Jantar Mantar Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है।

CJP Jantar Mantar Protest: राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े सियासी घमासान का गवाह बनने जा रहा है। शनिवार 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) यहां पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। इस प्रदर्शन का मुख्य एजेंडा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) का इस्तीफा मांगना है। सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) नामक इस संगठन ने लिखा है, "धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेकर रहेंगे! अब इस छोटे से मजाक को क्रांति में बदलने का समय आ गया है। शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से दिल्ली की सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहें।"

CJP Jantar Mantar Protest

जंतर-मंतर पर 6 जून को सियासी प्रदर्शन की तैयारी (फोटो: ANI/@Cockroachisback)

इस ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने इस धरने के लिए अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं मांगी है। पुलिस को इस पूरे आंदोलन की भनक सोशल मीडिया पोस्ट और इंटरनेट पर वायरल हो रहे मैसेज के जरिए लगी है।

End of Feed