छात्रों के भेष में असामाजिक तत्व कर रहे हैं वर्दी वालों पर हमला, जंतर-मंतर हिंसा में घायल इंस्पेक्टर ने सुनाई आपबीती

Jantar Mantar Protest Violence: जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर नंदकिशोर का बड़ा खुलासा। कहा-'छात्रों के भेष में असामाजिक तत्व वर्दी वालों को निशाना बनाकर पीट रहे हैं।'

Delhi Police Inspector Nand Kishore Injured: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने अस्पताल के बिस्तर से बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में उपचाराधीन इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर कोई आम छात्र नहीं, बल्कि उपद्रवी और असामाजिक तत्व छिपे हुए हैं जो जानबूझकर पुलिस, आरएएफ (RAF) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने इलाज के बाद ANI से बात करते हुए कहा, 'इस हिंसक हमले में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं और पुलिस वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।'

छात्रों के भेष में असामाजिक तत्व कर रहे हैं वर्दी वालों पर हमला, जंतर-मंतर हिंसा में घायल इंस्पेक्टर ने सुनाई आपबीती

छात्रों के भेष में असामाजिक तत्व कर रहे हैं वर्दी वालों पर हमला, जंतर-मंतर हिंसा में घायल इंस्पेक्टर ने सुनाई आपबीती

150 लोगों की उग्र भीड़ ने पीछे से मारी लात और घूंसे

आरएमएल अस्पताल में अपना इलाज करा रहे इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने घटना की भयावहता को साझा करते हुए बताया कि वह बुधवार रात जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी के लिए तैनात थे। उन्होंने कहा, 'भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें जंतर-मंतर के पास पार्किंग की जगह नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर रोड पर अपनी गाड़ी खड़ी की और वहां से संसद मार्ग की ओर पैदल ही निकल पड़े। सड़क पर छात्रों की भारी भीड़ देखकर उन्हें कोई डर नहीं लगा क्योंकि उन्हें लगा कि ये केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी छात्र हैं।'

End of Feed