प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, रूसी विदेश मंत्री का फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

जांच में पुलिस ने पाया कि वीडियो में भ्रामक और उत्तेजक सामग्री थी, जिससे अफवाहें फैलने, व्यक्तियों को बदनाम करने और सार्वजनिक शांति/व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था।

Prashant Bhushan- सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। आरोप है कि प्रशांत भूषण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक फर्जी (डिजिटली मैनिपुलेटेड) वीडियो शेयर किया था, जिसमें भारत विरोधी और भड़काऊ बातें कही गई थीं।

Prashant bhushan

प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कैसे दर्ज हुई एफआईआर?

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, 3 नवंबर 2026 को साइबर गश्त के दौरान स्पेशल सेल पुलिस स्टेशन को एक सोशल मीडिया हैंडल (@thequotesnews) की पोस्ट नजर आई। इस पोस्ट में उल्लेख किया गया था कि प्रशांत भूषण के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से रूसी विदेश मंत्री का एक एडिटेड/फर्जी वीडियो साझा किया गया है।

End of Feed