Jamia Millia Islamia: दिल्ली पुलिस ने सुबह तड़के 6 बजे जामिया यूनिवर्सिटी के 14 छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी की कैंटीन बंद कर दी थी और उसके बाहर बैठकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और कल कैंटीन के बाहर तोड़ फोड़ भी की थी।
दिल्ली पुलिस
छात्रों ने क्यों किया हिंसक प्रदर्शन?
जामिया में साल 2019 में हुई पुलिस फायरिंग के विरोध मे 2 PHD छात्र उसकी बरसी मनाना चाहते थे, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसकी इजाजत नहीं दी थी। जिसके बावजूद ये छात्र अपने अन्य साथियों के साथ कार्यक्रम कर रहे थे, जिसके बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से इन्हें कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) दिया गया था। जिसका संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद यूनिवर्सिटी इन छात्रों के खिलाफ एक्शन लेने के मूड में थी, जिसके बाद इन छात्रों ने वहां हिंसक प्रदर्शन किया।
दिल्ली पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया
प्रदर्शन के दौरान इन छात्रों यूनिवर्सिटी के ही मेवाती छात्र संघठन के छात्रों से 2 दिन पहले मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी। फिलहाल इन 14 छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आज यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर कर पुलिस को सौप दिया और पुलिस ने अभी इन्हें हिरासत में लिया। पुलिस यूनिवर्सिटी में नहीं गई थी।
