दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने दाऊद इब्राहिम और ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 9 संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच में इनके तार दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

Delhi Terror Module: नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि यह समूह दिल्ली में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा बलों के जवानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

Delhi 9 Terrorists Arrested

हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद, बड़ा खतरा टला

आरोपियों के पास से हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क में कुछ नेपाली मूल के लोग भी शामिल थे। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मॉड्यूल को आर्थिक मदद कहां से मिल रही थी, नए लोगों की भर्ती कैसे की जा रही थी और इसके स्थानीय सहयोगी कौन-कौन हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके विदेशी संपर्कों के साथ-साथ देश के भीतर मौजूद मददगारों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

End of Feed