खूब फलफूल रहा कमीशन पर मिलने वाले खातों का धंधा, दिल्ली में फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पहाड़गंज से चार गिरफ्तार

Mule Bank Accounts Paharganj: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज से एक अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Delhi Cyber Fraud Gang Bust: दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराधियों को वित्तीय ऑक्सीजन देने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह देश भर के साइबर ठगों को फर्जी और 'म्यूल' बैंक खाते (Mule Accounts) मुहैया कराता था, जिनका इस्तेमाल 'डिजिटल अरेस्ट', जॉब फ्रॉड और नकली निवेश योजनाओं से ठगा गया पैसा ठिकाने लगाने में होता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित एक होटल में छापेमारी कर गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को दबोच लिया है।

खूब फलफूल रहा कमीशन पर मिलने वाले खातों का धंधा, दिल्ली में फ्रॉड करने वाला गिरोह का भंडाफोड़; पहाड़गंज से चार गिरफ्तार

खूब फलफूल रहा कमीशन पर मिलने वाले खातों का धंधा, दिल्ली में फ्रॉड करने वाला गिरोह का भंडाफोड़; पहाड़गंज से चार गिरफ्तार (PTI)

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) रोहित राजबीर सिंह ने सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान व्यवस्थित नेटवर्क के रूप में हुई है:

End of Feed