कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला लुधियाना में गिरफ्तार, गैंगस्टर के पास से पिस्टल-कारतूस बरामद

आरोपी गैंगस्टर की पहचान बंधू मान सिंह के रूप में हुई है। गैंगस्टर की गिरफ्तारी से क्रॉस-बॉर्डर गैंग मॉड्यूल को बड़ा झटका लगा है। आरोपी के पास से चाइना निर्मित हाई-एंड PX-3 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच टीम अलर्ट मोड पर हैं।

Delhi Police arrestes gangster : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग करने के आरोपी गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सूत्रों को मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन का करीबी सहयोगी है और उसके खिलाफ अपराध के कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद वह दिल्ली आया था। आरोपी गैंगस्टर की पहचान बंधू मान सिंह के रूप में हुई है। गैंगस्टर की गिरफ्तारी से क्रॉस-बॉर्डर गैंग मॉड्यूल को बड़ा झटका लगा है। आरोपी के पास से चाइना निर्मित हाई-एंड PX-3 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच टीम अलर्ट मोड पर है।

gangster

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

खंगाले जा रहे अंतरराष्ट्रीय गैंग के कनेक्शन

गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उससे अंतरराष्ट्रीय गैंग के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। हथियारों की आपूर्ति, हमले की फंडिंग और टारगेट लिस्ट की भी जांच हो रही है।

कैफे पर हो चुके हैं तीन बार हमले

बता दें कि कपिल शर्मा ने जुलाई महीने में कनाडा में 'कैप्स कैफे' खोला था। बीते 10 जुलाई को अनजान लोगों ने उनके कैफे पर फायरिंग की। इसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले हुए। इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। इन्हीं हमलों के बारे में कपिल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि वहां के रूल्स और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की पावर नहीं है। लेकिन जब हमारा केस हुआ, तो यह फेडरल गवर्नमेंट के पास यह मामला गया। कनाडाई पार्लियामेंट में इस पर चर्चा हुई।’

End of Feed