7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी, दिल्ली को दहलाने की रच रहे थे साजिश

Delhi Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

Delhi Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इस दौरान, अदालत ने चारों आतंकियों को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा है। आरोप है कि ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। इनका मकसद दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था।

Delhi Terror Module

7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए आतंकी

गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई, पंजाब से हैं। कुछ लोग विदेशी भी हैं। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है। सभी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले मे कुल 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया था जिसमे से 5 की रिमांड पुलिस पहले ही ले चुकी है।

End of Feed