देश

दिल्ली की चौथी महिला CM का DU से रहा है गहरा नाता, कभी कांग्रेस नेता के साथ ले चुकी हैं शपथ

Rekha Gupta Swearing-In Ceremony: दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म हो गया और चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को चुना गया है जिनका दिल्ली विश्वविद्यालय से गहरा नाता रहा है और उनकी एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर कांग्रेस नेता अल्का लांबा मे 'एक्स' पर पोस्ट की थी।

Image

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता (बाएं) और कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा (दाएं) (फोटो साभार: @LambaAlka)

Photo : Twitter

Rekha Gupta Swearing-In Ceremony: दिल्ली में भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म हो गया और चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को चुना गया है जिनका दिल्ली विश्वविद्यालय से गहरा नाता रहा है और उनकी एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के बाद महासचिव पद की शपथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं और उनके साथ अल्का लांबा नजर आ रही हैं।

अल्का लांबा ने साझा की तस्वीर

रेखा गुप्ता के भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस कड़ी में कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा ने रेखा गुप्ता के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ''1995 की यह यादगार तस्वीर- जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं। दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई और हम दिल्ली वाले उम्मीद करते हैं कि मां यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं। 1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं। वह 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की संयुक्त सचिव बनी और 1996-97 में वह डूसू की अध्यक्ष रही। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article