शहर

कल का मौसम 12 April 2025: मौसम सुहावना बनाएगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, कहीं गिरेंगे ओले तो कहीं होगी भारी बारिश; पश्चिमी भारत में जारी रहेगी हीटवेव

Kal Ka Mausam, 12 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल गर्मी पर ब्रेक लगा हुआ है। कल यानी शनिवार 12 अप्रैल को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पश्चिमी भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा।

Image

कल कैसी रहेगी मौसम की चाल

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : एक तरफ पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और दूसरी तरफ उत्तर भारत में तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण मौसम ने करवट बदल ली है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल का निचला हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश र दक्षिण ओडिशा में आज यानी शुक्रवार दोपहर से रात तक वज्रपात, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन सभी जगहों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में आज बादल झाए हुए हैं और रात तक कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम अच्छा बना हुआ है। कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। आज भी कई इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

बात कल यानी शनिवार 12 अप्रैल के मौसम की करें तो उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों और दक्षिण भारत में बिजली चमकने के साथ ही धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

यहां भारी बारिश की चेतावनी

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राजस्थान में शनिवार को रेतीले तूफान की भी संभावना है।

हीटवेव की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में लोगों को लू के थपेड़े सहने पड़े हैं। इसके साथ ही हरियाणा के कई इलाकों में रातें भी काफी गर्म रहीं यानी यहां वॉर्म नाइट की स्थिति देखने को मिली। उत्तर-पश्चिमी भारत में 15 मार्च से हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है, विशेषतौर पर गुजरात में।

ओले गिरने की घटना

पिछले 24 घंटे में असम, मेघालय, जम्मू क्षेत्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मराठवाड़ा और झारखंड में ओले गिरने की सूचना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में उत्तर पश्चिमी भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ही ओले गिरने और धूल भरी आंधी की भी संभावना शनिवार 12 तारीख को भी बनी हुई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article