देश

AAP Minister Resign: दिल्ली में AAP के मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 10, 2024, 05:20 PM IST

Delhi Minister Rajkumar Anand Resigns From AAP: दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी (AAP Minister Resign) से इस्तीफा दे दिया है, ये आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद कहा, 'पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है, अब मैं इस पार्टी में नहीं रह सकता'

Image

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand) ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया
  2. मंत्री राजकुमार आनंद अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे
  3. राजकुमार आनंद ने कहा, 'पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है, अब मैं इस पार्टी में नहीं रह सकता'

Delhi Minister Rajkumar Anand Resigns From AAP: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका लगा है, दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand) ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, आप पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राजकुमार आनंद ने कहा, 'पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है, अब मैं इस पार्टी में नहीं रह सकता', इस इस्तीफे को आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी संकटों में घिरी है, खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में जेल में हैं।

राजकुमार आनंद अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है।

राज कुमार आनंद ने इस्तीफे के बाद कहा कि मैं राजनीति मे जो भी बना बाबा साहेब की वजह से बनी है जो पार्टी दलितों के प्रतिनिधित्व से पीछे हटती है मै वहां नहीं रह सकता।

राज कुमार आनंद ने आगे कहा कि-'जब हम पार्टी में आये थे तो कहा गया था अब राजनीति बदलेगी पर आज बड़े अफ़सोस के साथ कहना पड रहा है राजनीति नहीं बदली, राजनेता बदल गए हैं, मेरा इस पार्टी में रहकर काम करना असहज हो गया है इसलिए मैं आम आदमी पार्टी से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ'

आनंद दिल्ली के पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक

गौर हो कि राजकुमार आनंद दिल्ली के पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, अरविंद केजरीवाल की सरकार में वो मंत्री भी बनाए गए थे और उनके पास समाज कल्याण मंत्रालय था।

राजकुमार आनंद के ठिकानों पर पिछले साल नवंबर में ED की से छापेमारी हुई थी

गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद के ठिकानों पर पिछले साल नवंबर में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से छापेमारी की गयी थी तब राजकुमार आनंद ने कहा था कि ये हमें तंग करने के लिए आए थे. पूरे घर की तलाशी ली, जिसमें उन्हें कुछ नहीं मिला, ये लोग ऐसा कहते रहे कि ऊपर से आदेश है, कहा था कि ED जो कस्टम का मामला बता रही है, वो बीस साल पुराना है, ये लोग आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article