Dehli-NCR में सर्दी की दस्तक, सामान्य से 4 डिग्री नीचे पहुंचा राजधानी का तापमान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 3, 2023, 01:08 PM IST

मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Delhi NCR Weather: अक्तूबर की शुरुआत के साथ-साथ राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सुबह और शाम का तापमान अब कम रहने लगा है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत रही। राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather delhi

दिल्ली का मौसम

सोमवार को 35 डिग्री था तापमान

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है, जबकि एक दिन पहले यह 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

End of Feed