देश

महाराष्ट्र में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे, सभी 48 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी मनसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 12:46 PM IST

Maharashtra Politics: पिछले कुछ वर्षों से मनसे के राजनीतिक रुख पर सस्पेंस था, क्योंकि राज ठाकरे को सत्तारूढ़ शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अन्य नेताओं के साथ मेलजोल के रूप में देखा जाता था।

Image

राज ठाकरे

Photo : BCCL

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य की सभी 48 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि यह निर्णय सोमवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा शीर्ष पदाधिकारियों के साथ सभी संसदीय क्षेत्रों की समीक्षा बैठक के बाद आया।

हालांकि, पार्टी ने भविष्य में किसी भी गठबंधन या समूह में शामिल होने से संबंधित निर्णय लेने के लिए शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे को भी अधिकृत किया। यह कदम उन प्रमुख नेताओं की रिपोर्ट के बाद आया है, जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया है और स्थानीय इकाइयों, कार्यकर्ताओं, नेताओं व आम लोगों से मुलाकात की है।

नेताओं का फीडबैक- बढ़ी मनसे की ताकत

सरदेसाई ने कहा, कुछ महत्वपूर्ण सीटों की निर्वाचन क्षेत्र-वार समीक्षा बैठकों में उपलब्ध फीडबैक से संकेत मिलता है कि 2006 में स्थापित मनसे की ताकत बढ़ी है। अन्य नेताओं ने बताया कि मनसे मानसिक रूप से लोकसभा चुनाव में अकेले उतरने की तैयारी कर रही है और सोमवार के विचार-विमर्श के बाद पार्टी उस संभावना के करीब पहुंच गई है। एक अन्य नेता ने दावा किया कि राज्य के लोग राज ठाकरे को अगले सीएम के रूप में देख रहे हैं और पार्टी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपना आधार मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

राज ठाकरे ने दिया सभी अटकलों को विराम

पिछले कुछ वर्षों से मनसे के राजनीतिक रुख पर सस्पेंस था, क्योंकि राज ठाकरे को सत्तारूढ़ शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अन्य नेताओं के साथ मेलजोल के रूप में देखा जाता था। दरअसल, पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और विभिन्न दलों के अन्य नेता गणेशोत्सव उत्सव के दौरान भगवान गणेश के दर्शन के लिए राज ठाकरे के घर गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article