दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल की अर्जी पर हाई कोर्ट में शाम 4.30 बजे आएगा फैसला, जज ने क्या-क्या कहा?

दिल्ली शराब घोटाले में जज को सुनवाई से अलग होने की मांग वाली केजरीवाल की अर्जी पर हाई कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल ने बहस में भाग लिया था।

Delhi liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने के मामले में अहम अपडेट आया है। हाईकोर्ट ने केजरीवाल का हलफनामा रिकॉर्ड पर लिया। जज को सुनवाई से अलग करने की मांग वाली केजरीवाल की अर्जी पर हाई कोर्ट शाम 4.30 बजे.फैसला सुनाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल ने बहस में भाग लिया। केजरीवाल ने कहा अगर हमारे रिजॉइंडर को रिकॉर्ड पर नहीं लिया जाएगा तो यह मिसकैरिएज ऑफ जस्टिस (miscarriage of justice) होगा।

kejriwal plea

केजरीवाल की अर्जी पर आज फैसला

जस्टिस स्वर्ण कांता ने क्या-क्या कहा?

जस्टिस स्वर्ण कांता ने कहा कि आपको ये तो बोलना ही नहीं चाहिए। आउट ऑफ द वे जाकर आपका अतिरिक्त हलफनामा ऑन रिकॉर्ड लिया गया। क्योंकि आप बहस खुद कर रहे थे, रजिस्ट्री का एक नियम जो सबके लिए फाइल हो रहा है। यह कोई असाधारण मामला नहीं है।

End of Feed