देश

हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी, घबराए लोग 3 घंटे तक करते हुए करते रहे दुआ, फिर....

Hyderabad Hubballi Flight: हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। रविवार को विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए और कुछ यात्री रोने लगे तथा अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे।

Image

हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी, घबराए लोग 3 घंटे तक करते हुए करते रहे दुआ, फिर....

Hyderabad-Hubballi Flight News: Fly91 एयरलाइंस की एक फ्लाइट हुबली पहुंचते समय एक बड़ी एविएशन दुर्घटना से बाल-बाल बची। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रविवार को विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए और कुछ यात्री रोने लगे तथा अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। सूत्रों ने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई यह उड़ान शाम करीब साढ़े चार बजे हुबली पहुंचने वाली थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वहां नहीं उतर सकी।

बेंगलुरु मोड़ दी गई फ्लाइट

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, 'हैदराबाद से हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया।' उन्होंने कहा कि इस प्रकार मार्ग परिवर्तित करना मानक सुरक्षा प्रक्रिया है। अधिकारी के अनुसार, मौसम में सुधार की उम्मीद में विमान हुबली के ऊपर करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरु भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, 'यह सामान्य प्रक्रिया है। मौसम में सुधार का इंतजार करते हुए विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाते हैं। यह पायलट का फैसला होता है।' अधिकारी ने बताया कि विमान बाद में शाम करीब साढ़े छह बजे बेंगलुरु में उतरा और मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे उसे फिर हुबली रवाना किया गया।

सूत्रों ने बताया कि विमान में 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौसम के कारण हुई इसी तरह की अन्य बाधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक अन्य उड़ान को भी गोवा की ओर मोड़ना पड़ा। अधिकारी ने कहा, 'भी यात्री सुरक्षित हैं। कोई समस्या नहीं है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article