सेना के पूर्व डॉक्टरों की याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट करेगा सुनवाई, PG सीटों के बंटवारे में लगाया भेदभाव का आरोप

सेना के पूर्व डॉक्टरों की याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट 10 अक्टूबर को करेगा सुनवाई, पीजी सीटों के बंटवारे में भेदभाव का आरोप है।

दिल्ली हाईकोर्ट 10 अक्टूबर को एक अहम याचिका पर सुनवाई करने जा रही है जिसमें पूर्व सैन्य चिकित्सकों (Ex-Servicemen Doctors) ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) सीटों के बंटवारे में भेदभाव का आरोप लगाया है।दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका मेजर आशीष कुमार पांडेय (सेवानिवृत्त) बनाम भारत सरकार के नाम लिस्टेड है और इसकी सुनवाई जस्टिस विकास महाजन की सिंगल बेंच के सामने होगी।

COURT

प्रतीकात्मक फोटो

यह याचिका पूर्व शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) मेडिकल अफसरों की ओर से दाखिल की गई है। इनकी ओर से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत अदालत के सामने दलीलें रखेंगे।

End of Feed