सोनम वांगचुक की मांग पूरी, सफदरजंग की जगह मेदांता में होगा इलाज; दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

नीट पेपर लीक केस मुद्दे पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को अब सफदरजंग से मेदांता शिफ्ट होने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने आदेश दे दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के इलाज पर बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की मांग को स्वीकार कर लिया है। गीतांजलि के जरिए सोनम वांगचुक ने मांग की थी कि उन्हें उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराया जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि हम आदेश देते हैं कि सोनम वांगचुक को तत्काल मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए। मेदांता के निदेशक आवश्यक विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित करेंगे, जो लगातार वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करेगी और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराएगी। दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने इस मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद डिवीजन बेंच के सामने इस फैसले को चुनौती दी गई थी।

sonam wangchuk (2)

सोनम वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने का आदेश (फोटो-X)

सरकार ने नहीं किया विरोध

दिल्ली हाई कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाना है तो सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मरीज को अस्पताल से छुट्टी मेदांता के डॉक्टरों की सलाह पर ही दी जानी चाहिए, न कि उनकी अपनी इच्छा से।

End of Feed