'अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े दुष्यंत गौतम के सभी पोस्ट हटाएं', दिल्ली HC का कांग्रेस, AAP को निर्देश

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने इस हत्याकांड ने उनका नाम उछाले जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दुष्यंत गौतम ने अदालत से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े कंटेंट को हटाने और 2 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग की है।

Ankita Bhandari case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य को उन तमाम सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने को कहा है जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ा गया है। कोर्ट ने इसके लिए 24 घंटे का वक्त दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर 24 घंटे में ये पोस्ट नहीं हटते तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म उन्हें हटाएंगे। कोर्ट ने कहा है कि आगे भी कांग्रेस, AAP या बाकी की ओर से ऐसा कोई कंटेंट पोस्ट या प्रसारित नहीं होना चाहिए।

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट। तस्वीर-PTI

कांग्रेस, AAP, अन्य पर किया है मानहानि का केस

End of Feed