दिल्ली होटल अग्निकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस के बाद कार्रवाई

Lovkesh Bajaj Arrested: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया लिया है।

Lovkesh Bajaj Arrested: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में होटल के मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें।

lovkesh bajaj detained

लुकआउट सर्कुलर के बाद पुलिस ने होटल मालिक को दबोचा

जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में स्थित ‘लेमन ग्रीन’ रेस्टोरेंट और होटल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, दिल्ली पुलिस, एंबुलेंस और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

End of Feed