दिल्ली में जल संकट पर एक्शन मोड में सरकार; हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए CM रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक

दिल्ली में जल संकट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अलर्ट मोड में है। आज सीएम गुप्ता ने इसी बाबत बैठक कर अधिकारियों को जल रिसाव की हर घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है और किसी भी तरह की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भीषण गर्मी के बीच राजधानी में पेयजल आपूर्ति को लेकर दिल्ली सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जल आपूर्ति व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिल्ली के किसी भी नागरिक को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल राहत उपायों के साथ-साथ भविष्य में जल संकट को स्थायी रूप से दूर करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर भी तेजी से काम कर रही है।

rekha gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने की बड़ी समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री सेवा सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सदस्य अजय महावर, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय बिधूड़ी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राजधानी में जल उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, शिकायतों के निस्तारण और भविष्य की जल सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

End of Feed