पटाखों का ऐसा खौफनाक असर! दिवाली के बाद 172 घायल पहुंचे अस्पताल, आखिर क्या है वजह?

दिल्ली में दिवाली के दौरान पटाखों से जलने और अन्य चोटों के 172 मरीज पूर्वी दिल्ली के GTB अस्पताल पहुंचे। इनमें 25 बच्चे, 56 महिलाएं और आंखों में चोट के 34 मरीज शामिल थे। सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पटाखों से घायल किसी भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही किसी की मौत हुई।

दिवाली के दौरान पटाखों से जलने और अन्य चोटों के मामले सामने आए हैं। पूर्वी दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में पटाखों से घायल हुए 172 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 25 बच्चे और 56 महिलाएं शामिल थीं। अस्पताल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राहत की बात यह रही कि किसी भी मरीज को पटाखों से लगी चोट के कारण भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही किसी की मौत हुई।

diwali news

दिवाली पर पटाखों की वजह से 172 लोग झुलसे, 34 की आंखों में लगी चोट। AI IMAGE

34 लोगों की आंखों में लगी चोट

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक पटाखों से जलने और दिवाली से संबंधित अन्य चोटों के 172 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें से 34 लोगों की आंखों में चोट लगी थी। सभी का नेत्र विभाग में उपचार किया गया और चिकित्सा देखभाल के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

End of Feed