दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया दोनों आरोपमुक्त, CBI की चार्जशीट कोर्ट में खारिज

राउ ऐवन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई के मामले में सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी ठोस सबूत नहीं होने के कारण आरोपमुक्त कर दिया है। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कई बार सीबीआई की जांच पर नाराजगी भी जाहिर की।

कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई के एक मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई द्वारा लगाया गए आरोप में कोई दम नहीं मिला, कोई आपराधिक षड्यंत्र नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन अपना केस साबित करने में विफल रहा।

End of Feed