शराब घोटाला: जेल में ये 15 किताबें पढ़ेंगे संजय सिंह, अदालत ने AAP सांसद को दिया एक और झटका

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 03:49 PM IST

Judicial Custody Of Sanjay Singh: संजय सिंह ने जेल में 15 किताबों को पढ़ने की इजाजत मांगी थी, जिसके लिए अदालत ने मंजूरी दे दी है। वहीं दिल्ली आबकारी नीति मामले में 'आप' सांसद संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक के लिए हिरासत में भेजा गया है। सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को शुक्रवार को 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अदालत में पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सिंह को विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया। एजेंसी ने राज्यसभा सदस्य सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

Sanjay Singh

सांसद संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक के लिए हिरासत।

इन 15 किताबों को पढ़ने की मिली अनुमति

ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को वित्तीय लाभ हुआ। वहीं सांसद संजय सिंह ने जेल में 15 किताबों को पढ़ने की इजाजत मांगी थी, अब कोर्ट ने उनकी मांग मंजूर कर ली है। नीचे पढ़ें उन 15 किताबों के नाम...

End of Feed