वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल, बोले- मैं आना चाहता था लेकिन...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 11:10 AM IST

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की शिकायत पर कोर्ट में पेश हुए थे। दरअसल, शराब घोटाले में बार-बार समन के बावजूद केजरीवाल के उपलब्ध न होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट का रुख किया था।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव और चालू बजट सत्र के कारण आज अदालत के सामने फिजिकली पेश नहीं हो सके। बता दें, केजरीवाल ईडी की शिकायत पर कोर्ट में पेश हुए थे। दरअसल, शराब घोटाले में बार-बार समन के बावजूद केजरीवाल के उपलब्ध न होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें आज तलब किया था।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए एक आवेदन दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी राजू ने आवेदन का विरोध नहीं किया। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री केजरीवाल को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में पेश होंगे, उन्होंने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

End of Feed