दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच में यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में देवबंद के मुहल्ला पठानपुरा में मंगलवार देर रात एक बड़ी छापेमारी की गई, जहां से एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिया गया युवक अमजद रजा, फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के तीसरे वर्ष का छात्र है।
दिल्ली स्पेशल और यूपी एटीएस की दिल्ली ब्लास्ट में बड़ी कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)
ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट के सह-साजिशकर्ता जसीर बिलाल से अब NIA उगलवाएगी राज, कोर्ट ने 10 दिन की हिरासत में भेजा
उमर नबी से करीबी, मोबाइल नंबर मिला
जांच एजेंसियों को दिल्ली बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड बताए जा रहे डॉ. उमर नबी के मोबाइल फोन में अमजद रजा का नंबर मिला था। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुई, जिसने एजेंसियों का शक और मजबूत कर दिया।
दिल्ली ले जाई गई टीम
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अमजद रजा को हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। उसके मोबाइल फोन को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
क्या मिली जानकारी?
- संदिग्ध अमजद रजा, डॉक्टर उमर नबी का नजदीकी माना जा रहा है
- लाल किले के पास कार ब्लास्ट मामले में उसकी भूमिका की जांच
- देवबंद से उठाया गया संदिग्ध, एटीएस की कई घंटे की पूछताछ
- उमर नबी के मोबाइल में मिला संपर्क और व्हाट्सएप चैट बड़ा सुराग
जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा
एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अमजद रजा की भूमिका सिर्फ संपर्क तक सीमित थी या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। दिल्ली बम ब्लास्ट केस में यह गिरफ्तारी जांच के लिए अहम मानी जा रही है।
