Delhi BMW Accident: वित्त मंत्रालय के अफसर को रौंदने वाली महिला हिरासत में, चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक सड़क हादसे की कहानी

Delhi BMW Accident: दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू और बाइक की टक्कर में वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय कार एक महिला चला रही थी, जिसे पुलिस ने आरोपी बनाया है। कार सेंट्रल वर्ज से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ गई और फिर बाइक बस से जा टकराई।

Delhi BMW Accident: दिल्ली के कैंट थाना क्षेत्र के धौलाकुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार और बाइक की टक्कर में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी पत्नी और कार चला रही महिला और उसका कारोबारी पति घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

bmw car accident

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को रौंदने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया।(फोटो सोर्स: PTI)

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी गगनप्रीत को जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल से हिरासत में लिया गया। आरोपी महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार व बाइक जब्त कर ली है।

End of Feed