दिल्ली में शराब नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से रविवार (16 अक्टूबर, 2022) को आम आदमी पार्टी (आप) पर जुबानी हमला बोला गया। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिल्ली सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का कंस करार दिया, जबकि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उनकी कठपुतली और कलेक्शन एजेंट बता दिया। उन्होंने दावा किया कि आप नौटंकी कर रही है और वह कट्टर बेईमान है।
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आपस में बात करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम अरविंद केजरीवाल।
भाटिया के मुताबिक, आबकारी नीति को वापस लेने के बाद आबकारी नीति पर 'पाप पार्टी' का भ्रष्टाचार पहले ही उजागर हो चुका है। अब जब जांच एजेंसियों ने गिरफ्तारी भी की है और मनीष सिसोदिया को तलब किया है तो वे दबाव की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।
Arvind Kejriwal these days compare himself to god and his ministers with freedom fighters. I want to tell Mr Kej… t.co/pThHa9sUZS
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
सिसोदिया डिप्टी सीएम कम हैं क्योंकि वह कभी लोगों की सेवा नहीं करते हैं, पर वह केजरीवाल के भ्रष्टाचार कलेक्शन एजेंट अधिक हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वह समन मिलने के बाद सीबीआई कार्यालय जाएंगे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनके कुकर्मों के बाद उसके पास कोई विकल्प नहीं है। यह सत्यमेव जयते नहीं, बल्कि अब लोग "भ्रष्ट जेल जयते" कह रहे हैं।
BJP National Spokesperson Shri @gauravbh addresses a press conference at BJP headquarters in New Delhi. t.co/V8MDo49uAS
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
इससे पहले, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से समन जारी किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र के खिलाफ अपनी सरकार की लड़ाई को ‘दूसरा स्वतंत्रता संघर्ष’ बताया। साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की तुलना शहीद भगत सिंह से की। वह बोले कि करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं।
मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गाँव में इन्हें… t.co/w3q0BdkOys
— ANI (@ANI) Oct 16, 2022
वहीं, सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘‘मेरे घर पर सीबीआई ने 14 घंटे तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, उसमें कुछ नहीं मिला। मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल (पूर्वाह्न) 11 बजे मुझे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा। सत्यमेव जयते।’’
