Delhi Pollution: दिल्ली में आबोहवा फिर खतरनाक स्तर पर पहुंची, मुनिरका में 616 पहुंचा AQI

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 2, 2023, 11:05 AM IST

हवा की कम गति और पंजाब में लगातार पराली जलाना वायु गुणवत्ता स्तर गिरने की प्रमुख वजह है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है।

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गुरुवार को फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली का मुंडका क्षेत्र 616 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। पूरा एनसीआर बड़े पैमाने पर मैरून झंडों से भरा हुआ है, जो खतरनाक वायु गुणवत्ता का प्रतीक है। हवा की कम गति और पंजाब में लगातार पराली जलाना वायु गुणवत्ता स्तर गिरने की प्रमुख वजह है।

हवा की गुणवत्ता लगातार खराब

बुधवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन बहुत खराब श्रेणी में रही, अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत रही।

End of Feed