देश

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ED के रडार पर, 9 ठिकानों पर छापेमारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 2, 2023, 10:58 AM IST

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी की गई है। इसे लेकर बीजेपी फिर आप पर हमलावर हो गई है।

Image

ईडी की छापेमारी

Photo : ANI

ED Raids: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद से जुड़े नौ परिसरों पर छापेमारी की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तलाशी गुरुवार सुबह शुरू हुई।

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी की गई है। आज सुबह से ही छापेमारी शुरू हो गई। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है।

बीजेपी ने लिया निशाने पर

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद की संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी पर बीजेपी ने आप पर हमला बोला है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, आप को यह समझना होगा कि आज धरने और नाटक का समय नहीं है। आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय है, जिसका मतलब है कि आप जाएं और एजेंसियों को जवाब दें।

केजरीवाल नहीं होंगे ईडी के सामने पेश

वहीं, सीएम केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। वह आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रोड शो करेंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article