'हैरान हूं कि हम अभी तक जिंदा हैं...', दिल्ली की जहरीली हवा पर AIIMS डॉक्टर की डराने वाली चेतावनी

Delhi Pollution: दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने से डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी दी है। एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विजय हड्डा ने कहा कि राजधानी की जहरीली हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक है। उन्होंने ग्रीन पटाखों से होने वाले उत्सर्जन पर भी सवाल उठाए। वहीं, पूर्व एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों में सांस संबंधी OPD और इमरजेंसी मामलों में 20 से 30 फीसदी तक इजाफा हो सकता है।

Delhi Pollution: दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। राजधानी की हवा में घुले जहरीले धुएं को लेकर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। एम्स और अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण का असर अब सिर्फ सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर ही नहीं, बल्कि स्वस्थ लोगों और युवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। एम्स के डॉक्टर ने यहां तक कहा कि उन्हें हैरानी है कि लोग इस हवा में अभी तक जिंदा कैसे हैं।

delhi pollution

दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AIIMS डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक है हवा में सांस लेना। PTI

'हर सांस के साथ शरीर में जा रहा जहरीला धुआं'

एम्स में पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय हड्डा ने दिल्ली की खराब होती हवा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि यहां रहने वाले लोगों के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल होता जा रहा है।

End of Feed