देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

गोदियाल ने आरोप लगाया था कि शासन-प्रशासन मुख्यमंत्री के दबाव में किसी न किसी बहाने से कार्यक्रम की अनुमति वापस लेने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल के लिए निर्धारित शुल्क जमा कर विधिवत अनुमति पहले ही प्राप्त कर ली गई थी और इसकी रसीद भी उपलब्ध है।

Rahul Gandhi Dehradun rally : कांग्रेस ने राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने को लेकर उत्तराखंड सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए मंगलवार देर रात विरोध-धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में परेड ग्राउंड पर आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने घोषणा की कि 'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब देहरादून के ही बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

congress dehradun

17 जुलाई को होगी राहुल गांधी की रैली।

सरकार के दबाव में वापस ली अनुमति-कांग्रेस

गोदियाल ने आरोप लगाया कि परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए तीन दिन की दी गई अनुमति प्रशासन ने राज्य सरकार के दबाव में आकर रद्द की है।

End of Feed