भारत ने आर्मेनिया को भेजे 1,000 गाइडेड पिनाका रॉकेट, रक्षा निर्यात में बड़ी कामयाबी

Defense News: भारत ने आर्मेनिया को 1,000 गाइडेड पिनाका रॉकेट की पहली खेप भेजी। ₹2,000 करोड़ के इस रक्षा समझौते को भारत के स्वदेशी रक्षा निर्यात के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Defense News: भारत के रक्षा निर्यात को बड़ी मजबूती मिली है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने आर्मेनिया को 1,000 गाइडेड पिनाका रॉकेट की पहली खेप निर्यात की है। इसे भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और हथियार निर्माण क्षमता के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जनवरी 2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस की फैक्ट्री से इन रॉकेटों की खेप को हरी झंडी दिखाई थी। करीब 2,000 करोड़ रुपये के रक्षा समझौते के तहत आर्मेनिया को पिनाका रॉकेट सिस्टम की चार बैटरियां, गोला-बारूद और अन्य उपकरण भी दिए जा रहे हैं।

pinaka

भारत ने आर्मेनिया को भेजे 1,000 गाइडेड पिनाका रॉकेट

End of Feed