देश

Pahalgam Attack: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रक्षा सचिव, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति हुई तेज

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत साफ कर चुका है कि वो, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। पहलगाम में हमला करने आए आतंकियों में पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे, इसके सबूत भी सामने आ चुके हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में दिख रहे हैं। मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ले रही है। पीएम मोदी ने सेना को हमले के लिए खुली छूट पहले ही दे दी है। अब सोमवार को डिफेंस सेक्रटरी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि पााकिस्तान के खिलाफ भारत की रणनीति मजबूत बनाई जा रही है।

पीएम मोदी से मिले रक्षा सचिव

पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है और माना जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

पीएम मोदी सेना को दे चुके हैं खुली छूट

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री को अरब सागर के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में सशस्त्र बलों को पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देने के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए “पूर्ण अभियानगत स्वतंत्रता” दी थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। मोदी ने आतंकवाद को करारा झटका देने के राष्ट्रीय संकल्प पर भी जोर दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article