इंडियन एयरफोर्स को जल्द मिलेंगे 97 घातक लड़ाकू विमान, टेंडर पर लगी मुहर; जानें खास बातें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 10:46 AM IST

Fighter Aircraft For Indian Air Force: भारतीय वायुसेना के लिए 97 स्वदेशी लड़ाकू विमान की खरीद के लिए टेंडर को मंजूरी मिल गई है। लगभग चार महीने पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद के तेजस एमके 1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

Indian Air Force News: रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके 1ए की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। इन विमानों का निर्माण हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा भारतीय वायुसेना के लिए किया जाएगा। ऐसे 97 हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद की जानी है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 67 हजार करोड़ रुपए है। लगभग चार महीने पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद के तेजस एमके 1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब इसके टेंडर को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Indian Air Force

भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे 97 स्वदेशी लड़ाकू विमान।

लगातार बढ़ रही है वायुसेना की ताकत

करीब तीन साल पहले भी भारतीय वायुसेना ने फरवरी 2021 में 48 हजार करोड़ रुपये में 83 एमके 1ए लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया था। कुछ दिनों पहले 28 मार्च को पहले तेजस एमके 1ए विमान ने बेंगलुरु में एचएएल की से अपनी पहली उड़ान भरी थी। यह सभी 83 लड़ाकू विमान 2028 तक वायुसेना में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

End of Feed