7 साल बाद जर्मनी के दौरे पर भारत के रक्षामंत्री;साझेदारी को मिलेगी नई धार, स्टील्थ पनडुब्बी डील पर लग सकती है मुहर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे के दौरान भारतीय वायुसेना के लिए छह स्टील्थ पनडुब्बियों की आपूर्ति को लेकर अंतर-सरकारी समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप देना है। इस दौरान वे बर्लिन में अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक वार्ता करेंगे।

​राजनाथ सिंह​

राजनाथ सिंह जर्मनी दौरे पर रवाना।

जर्मनी रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मैं आज रात जर्मनी के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत जर्मनी के साथ अपनी गहरी मित्रता को महत्व देता है। इस यात्रा के दौरान,मैं अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलूंगा। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।'

End of Feed