LIVE

केरल की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मध्य प्रदेश के धार में भीषण आग का तांडव, पढ़े आज के प्रमुख समाचार

विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 234 सीटें और बंगाल में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम जाएगा। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा। ईरानी शिपिंग डेटा के मुताबिक पिछले 12 घंटों में होर्मुज से केवल तीन जहाजों निकल पाई हैं।


ममता दीदी ने गोरखाओं के इतिहास को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और ममता, तीनों का आज दार्जिलिंग में हिसाब-किताब करना है। ये चाय बागानों को हम बेचने नहीं देंगे।

Piyush KumarUpdated Apr 22, 2026, 08:27 IST
केरल की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मध्य प्रदेश के धार में भीषण आग का तांडव, पढ़े आज के प्रमुख समाचार

केरल की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मध्य प्रदेश के धार में भीषण आग का तांडव, पढ़े आज के प्रमुख समाचार

विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 234 सीटें और बंगाल में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम जाएगा। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद सभी तरह की सार्वजनिक रैलियां और राजनीतिक प्रचार प्रतिबंधित होंगे।

ईरानी शिपिंग डेटा के मुताबिक पिछले 12 घंटों में होर्मुज से केवल तीन जहाजों निकल पाई हैं। इस दौरान फारस की खाड़ी से केवल एक टैंकर, ‘नेरो’ बाहर निकला है, जबकि दो अन्य जहाजों ने खाड़ी में प्रवेश किया है।

मुख्य साजिश कर्ता आदित्य आनंद ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी आदित्य आनद ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के किये एक ग्रुप बनाया था।
ये ग्रुप 274 लोगों का था जिसका नाम रखा गया X Storm
इस ग्रुप का मकसद था वीडयो को तेजी से ट्विटर पर वायरल करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना।

- शरद पवार का बिगड़ा स्वास्थ्य

APR 21, 2026 23:24 IST

मध्य प्रदेश के धार सेक्टर-3 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हज़ारगो वेस्ट कंपनी में भीषण आग लग गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

APR 21, 2026 20:36 IST

सूरत में 1.07 करोड़ की एम्बरग्रीस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरत शहर की एस.ओ.जी. पुलिस ने एम्बरग्रीस की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 1.071 किलोग्राम एम्बरग्रीस के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.07 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पूरी कार्रवाई सटीक खुफिया सूचना के आधार पर की गई। एस.ओ.जी. टीम ने डिंडोली क्षेत्र के आर.जे.डी. बिजनेस प्लाजा के पास जाल बिछाया और कराडवा रोड स्थित श्रीनाथ सोसाइटी के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक बैग में रखा यह कीमती और प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अम्बरीष मिश्रा, सोनू उर्फ बबलू उपाध्याय और संदीप उपाध्याय के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि करीब तीन महीने पहले मछली पकड़ने के दौरान तटीय क्षेत्र में उन्हें यह एम्बरग्रीस मिला था। इसकी कीमत का अंदाजा लगते ही उन्होंने इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बनाई और ग्राहक की तलाश में सूरत पहुंचे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से संभावित खरीदारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान पुलिस के रडार पर आ गए। अब बात उस “तैरते सोने” की, जिसने यह पूरा खेल खड़ा किया। एम्बरग्रीस दरअसल स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र से निकलने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो समुद्र में तैरता रहता है। समय के साथ इसकी तीखी गंध सुगंध में बदल जाती है, और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल महंगे परफ्यूम में खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसकी दुर्लभता और भारी मांग के कारण इसे “फ्लोटिंग गोल्ड” कहा जाता है। लेकिन भारत में यह “सोना” पूरी तरह गैरकानूनी है। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के तहत व्हेल एक संरक्षित प्रजाति है, और उससे जुड़े किसी भी उत्पाद का व्यापार करना दंडनीय अपराध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात वन विभाग को सौंप दिया है। अब यह जांच की जा रही है कि इस रैकेट के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
APR 21, 2026 17:59 IST

यूपी की आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज लाइव: बदायूं में सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत, नौ अन्य घायल

बदायूं के उघेती थानाक्षेत्र में मंगलवार तड़के बिजनौर हाईवे पर एक तेज गति कार के सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार देने से एक महिला और उसके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हिरदेश कुमार कठेरिया ने बताया कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से इस्लामनगर थाना क्षेत्र के समदनगर गांव में रिश्तेदारी के ’भात’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उधैती कस्बे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली में सीधी टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बसोमा निवासी सुमन (24) पत्नी हरदीप और उसके तीन माह के पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा इस दुर्घटना में घायलों के नाम शिवानी (14), माही (10), ज्योति (15), सुनीता (40), उमानदेही (32), खुशबू (26), जय देवी (60), वीर (45) और वर्षा (16) वर्ष बताये गये हैं। सभी का उपचार जारी है, इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
APR 21, 2026 17:55 IST

चुनाव आयोग ने दी IPS अखिलेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी

चुनाव आयोग (ECI) ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 2003 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि अखिलेश कुमार सिंह इससे पहले कोलकाता में सीबीआई में डीआईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
APR 21, 2026 16:54 IST

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज की ताजा खबर: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को नोटिस जारी।

बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद Rajesh Ranjan (Pappu Yadav) को नोटिस जारी किया।
महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर स्वतः संज्ञान लिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
आयोग ने बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया है।
नोटिस में बयान को “घृणित” करार दिया गया।
तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा तक की बात कही गई।
आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने यह नोटिस जारी किया।
राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं पर टिप्पणी को गंभीर माना गया।
बयान से महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कही गई।
मामले को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई।
APR 21, 2026 16:51 IST

लातेहार की ताजा खबर, हिंदी न्यूज लाइव: झारखंड के लातेहार में दो महिलाओं के शव मिले

झारखंड के लातेहार जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि गुरिकम जंगल में जंगली भैंसे के हमले के बाद महिलाओं की मौत हो गई। वन क्षेत्र अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। टोप्पो ने बताया, "मंगलवार की सुबह जंगल में उनके शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली भैंसे के हमले में उनकी मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।" मृतकों की पहचान शिलामणिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जा चुके हैं, जबकि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 3.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।
APR 21, 2026 16:50 IST

दिल्ली आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज लाइव: द्वारका में नीरज बवाना गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना गिरोह के दो कथित सदस्यों को यहां द्वारका से गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (31) और आशीष (32) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध कार से बार-बार किरण गार्ड इलाके में आते-जाते रहते हैं। इसके बाद पुलिस ने 15 अप्रैल को मटियाला के पास जाल बिछाया और एक कार को रोका। अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान, उनके पास से विदेश निर्मित एक अर्ध स्वचालित पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए। दोनों के मोबाइल फोन में कथित तौर पर बंदूकों के साथ तस्वीरें और गैंगस्टर नीरज बवाना की तस्वीरें मिलीं, जो गिरोह के साथ उनके संबंध का संकेत देती हैं।" पूछताछ के दौरान प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से गिरोह के संपर्क में आया और 2022 में गोगी गिरोह के साथ प्रतिद्वंद्विता के दौरान उसके रिश्ते के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो कथित तौर पर गिरोह का सदस्य था। इसके बाद से वह गोगी गिरोह के खिलाफ रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर अपराध करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
APR 21, 2026 15:00 IST

बालोतरा में रिफाइनरी ब्लेज: सीएम भजनलाल ने लिया घटनास्थल का जायजा; जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां

बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में लगी भीषण आग के मामले में जांच तेज कर दी गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले तैयारियां चल रही थीं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद भजनलाल शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। वहीं, रिफाइनरी क्षेत्र में एक विशेष हेलीकॉप्टर भी पहुंचा, जिसके जरिए वरिष्ठ अधिकारियों और जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची।

केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग तकनीकी खराबी की वजह से लगी, किसी लापरवाही का नतीजा थी या इसके पीछे कोई बाहरी हस्तक्षेप भी हो सकता है।
APR 21, 2026 14:14 IST

आज की ताजा खबर: शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

एनसीपी शरद गुट के नेता शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए ब्रीच केंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता को दो दिन पहले अस्पताल में एडमिट किया गया था और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। बताया जा रहा है कि वह नियमित चेक-अप और फॉलो-अप के लिए अस्पताल में हैं और कोई गंभीर समस्या नहीं है। हाल ही में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और दिल्ली में मीडिया से भी बातचीत की थी। इससे पहले फरवरी में भी उन्हें सीने में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की शिकायत के चलते पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

🔗 URL
APR 21, 2026 14:14 IST

आज की ताजा खबर: श्रीलंका में मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद भारतीय नागरिक गिरफ्तार

श्रीलंका में मंगलवार को 35 वर्षीय एक भारतीय नागरिक के पास से कथित तौर पर एक किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। ’अदादेराना डॉट एलके’ की खबर के अनुसार, आरोपी को कटुनायका स्थित बांदारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पर पकड़ा गया। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
खबर में कहा गया है कि आरोपी के पास से एक किलोग्राम से अधिक ’कुश’ नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया।
APR 21, 2026 12:34 IST

जयपुर आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज लाइव: जयपुर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर फरार हुआ लश्कर आतंकी, ATS जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद

आम लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी प्रक्रिया और कई स्तर की जांच से गुजरना पड़ता है, लेकिन इसी सिस्टम में बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उमर हासिम उर्फ “खरगोश” जयपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर विदेश फरार हो गया। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

“श्रीनगर मॉड्यूल से जुड़ा जयपुर कनेक्शन”

श्रीनगर में हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। जांच के दौरान इसके तार राजस्थान से जुड़े पाए गए। इसके बाद राजस्थान ATS और श्रीनगर पुलिस हरकत में आई और जयपुर में छानबीन शुरू की गई।

“एक साल तक जयपुर में रहा आतंकी”

जांच में सामने आया है कि उमर हासिम साल 2023 में जयपुर पहुंचा और करीब एक साल तक यहां रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और “सहजाद” नाम से पासपोर्ट बनवाया।

“इलेक्ट्रॉनिक दुकान में करता था काम”

सूत्रों के मुताबिक, जयपुर में रहते हुए आतंकी ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम किया। वह AC और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करता था। इसी दौरान उसने स्थानीय नेटवर्क तैयार किया और अपने दस्तावेज मजबूत किए।

“शादी के आधार पर बनाए दस्तावेज”

जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकी ने श्रीनगर में अपने अंडरग्राउंड वर्कर की बेटी से शादी की थी। उसी आधार पर उसने दस्तावेज तैयार करवाए और पासपोर्ट हासिल किया।

“इंडोनेशिया के रास्ते खाड़ी देश फरार”

फर्जी पासपोर्ट के जरिए आतंकी पहले इंडोनेशिया गया और वहां से खाड़ी देश भाग गया। फिलहाल उसके सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
चार संदिग्ध हिरासत में”

ATS और श्रीनगर पुलिस ने जयपुर से चार संदिग्धों को डिटेन किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
* पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला व्यक्ति
* बिना वेरिफिकेशन मकान किराए पर देने वाला मकान मालिक
* नौकरी दिलाने वाला शख्स
* एक दोस्त, जो उसके साथ नेपाल भी गया था

इन सभी से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं।

“सिस्टम पर उठे सवाल”

इस घटना ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन और स्थानीय पुलिस जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक आतंकी का जयपुर में रहना और पासपोर्ट बनवाकर फरार हो जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

“हरियाणा के नूंह से भी जुड़ा रहा कनेक्शन”

सूत्रों के अनुसार, जयपुर आने से पहले उमर हासिम हरियाणा के नूंह (मेवात) इलाके में भी रह चुका था और वहीं से उसने अपने नेटवर्क को विस्तार दिया।

फिलहाल राजस्थान ATS, खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। पूछताछ के बाद इस पूरे नेटवर्क और सिस्टम की खामियों को लेकर और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
APR 21, 2026 12:25 IST

गाजियाबाद:थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में लगी आग का वीडियो

APR 21, 2026 11:59 IST

गाजियाबाद आज की ताजा खबर, 21 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में लगी आग

दुकान के भीतर लगी भीषण आग।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुटी
APR 21, 2026 11:11 IST

नोएडा हिंसा: मास्टरमाइंड आदित्य आनंद का बड़ा खुलासा, 'X Storm' ग्रुप के जरिए फैलाई गई थी नफरत

नोएडा हिंसा मामले की जांच कर रही पुलिस के सामने मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान आदित्य ने स्वीकार किया कि हिंसा भड़काने के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक सुनियोजित नेटवर्क तैयार किया था। उसने भड़काऊ वीडियो और नफरत भरे संदेशों को तेजी से प्रसारित करने के लिए 'X Storm' नाम से एक डिजिटल ग्रुप बनाया था, जिसमें कुल 274 सक्रिय सदस्य जुड़े हुए थे।

इस 'X Storm' ग्रुप का मुख्य उद्देश्य ट्विटर (अब X) के एल्गोरिदम का फायदा उठाकर भड़काऊ सामग्री को ट्रेंड कराना था। आदित्य ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों को निर्देश दिए गए थे कि वे एक साथ वीडियो को शेयर और रिट्वीट करें ताकि यह कम समय में लाखों लोगों तक पहुँच सके और हिंसा को हवा दी जा सके। पुलिस अब इस ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुट गई है और आदित्य के फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
APR 21, 2026 07:20 IST

Mexico Shooting: टेओतिहुआकान पिरामिड्स पर फायरिंग, कनाडाई महिला की मौत

मेक्सिको के टियाटिहुआकन में सोमवार को एक बंदूकधारी ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक कनाडाई महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए; अधिकारियों के मुताबिक हमले के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस घटना से दुनिया के सबसे व्यस्त पर्यटन स्थलों में से एक पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।
APR 21, 2026 06:40 IST

आज की ताजा खबर: अमेरिका A-10 विमान अब 2030 में रिटायर करेगा

अमेरिकी वायु सेना ने अपने प्रसिद्ध A-10 थंडरबोल्ट लड़ाकू विमानों की सेवा को 2030 तक बढ़ाने का फैसला किया है। पहले इन्हें इसी साल रिटायर किया जाना था, लेकिन ईरान के साथ चल रहे युद्ध में इनकी उपयोगिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हाल ही में इन विमानों ने ईरानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक अमेरिकी F-15E फाइटर के चालक दल को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
APR 21, 2026 06:38 IST

बंगाल चुनाव: बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 234 सीटें और बंगाल में पहले चरण के लिए प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम जाएगा। दोनों राज्यों में 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा, जिसके बाद सभी तरह की सार्वजनिक रैलियां और राजनीतिक प्रचार प्रतिबंधित होंगे।
APR 21, 2026 06:37 IST

US Iran War: पिछले 12 घंटे में होर्मुज से सिर्फ 3 जहाज निकले


ईरानी शिपिंग डेटा के मुताबिक पिछले 12 घंटों में होर्मुज से केवल तीन जहाजों निकल पाई हैं। इस दौरान फारस की खाड़ी से केवल एक टैंकर, ‘नेरो’ बाहर निकला है, जबकि दो अन्य जहाजों ने खाड़ी में प्रवेश किया है।