Dedicated Freight Corridor : डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर अच्छी खबर, मार्च 2024 तक तैयार हो जाएगा इसका 95% हिस्सा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 01:10 PM IST

Dedicated Freight Corridor : डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार जैन ने बताया कि ईडीएफसी एवं डब्ल्यूडीएफसी को कवर करने वाले 2843 किलोमीटर वाले संशोधित मार्ग का 95 प्रतिशत हिस्सा मार्च 2024 तक तैयार हो जाएगा। मौजूदा डीएफसी मार्ग का करीब 84 फीसदी मार्ग पहले ही ऑपरेशनल हो गया है।

Dedicated Freight Corridor : देश के पहले डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर अच्छी खबर है। बिहार के सोननगर से लेकर पश्चिम बंगाल के अंडाल तक के करीब 400 किलोमीटर के हिस्से को रेल मंत्रालय अब सीधे तौर पर विकसित करेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस्टर्न डेडीकेडेट फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) का 1337 किलोमीटर हिस्सा 'ऑपरेशनल' हो गया है और मौजूदा समय में पश्चिमी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा बनकर तैयार है। ईडीएफसी को 51,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

DFC

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार।

कॉरिडोर के पास विकसित हो रहीं अन्य सुविधाएं

डीएफसी पर कुल लागत 124,000 करोड़ रुपए है। इस परियोजना के तहत पश्चिम भारत में रेल मार्ग एवं मल्टी मोडल पार्क, ट्रेन साइडिंग जैसी अन्य बुनियादी संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार जैन ने बताया कि ईडीएफसी एवं डब्ल्यूडीएफसी को कवर करने वाले 2843 किलोमीटर वाले संशोधित मार्ग का 95 प्रतिशत हिस्सा मार्च 2024 तक तैयार हो जाएगा। मौजूदा डीएफसी मार्ग का करीब 84 फीसदी मार्ग पहले ही ऑपरेशनल हो गया है।

End of Feed