अब भारत में ही बनेगी राफेल की बॉडी, टाटा ग्रुप के साथ दसॉल्ट की डील फाइनल

भारतीय वायुसेना ने अप्रैल 2019 में लगभग 18 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से 114 बहु उद्देशीय लड़ाकू विमान (एमआरएफए)प्राप्त करने के लिए आरएफआई (सूचना के लिए अनुरोध), या प्रारंभिक निविदा जारी की थी। यह हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े रक्षा खरीद में से एक है।

फ्रांस की प्रमुख लड़ाकू विमान निर्माण कंपनी दसॉ एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) भारत में 2028 से संयुक्त रूप से राफेल विमान के ढांचे का निर्माण करेंगे। इस प्रकार यह पहली बार होगा जब राफेल के अहम हिस्से का फ्रांस के बाहर निर्माण होगा। दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के तहत तहत, टीएएसएल हैदराबाद में राफेल विमान के मुख्य ढांचे का निर्माण करने के लिए एक अत्याधुनिक फैक्टरी स्थापित करेगी। इस समझौते को भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

rafale

राफेल का ढांचा बनाने के लिए टाटा एडवांस सिस्टम से मिलाया हाथ

End of Feed