India Pakistan Conflict: पाकिस्तानी हमले में जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर को पहुंचा नुकसान- Video

Shambhu Temple Jammu: रक्षा मंत्रालय ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों का है इसमें दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी हमले में शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों को कितना नुकसान पहुंचा है।

Shambhu Temple Jammu: भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब दे रही है। हालांकि, पाकिस्तान के हमले में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने जम्मू के कई इलाकों में हुए नुकसान का एक वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

AAP Shambhu Temple Jammu

जम्मू का सुप्रसिद्ध आप शंभू मंदिर

रक्षा मंत्रालय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को जम्मू के प्रसिद्ध शंभू मंदिर और आवासीय क्षेत्रों जैसे पूजा स्थलों को निशाना बनाकर अपनी शत्रुता जारी रखी। रात में कई सशस्त्र ड्रोन भेजे गए, जिससे नागरिकों और धार्मिक स्थलों को खतरा पैदा हो गया। भारतीय सशस्त्र बल सतर्क हैं और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

End of Feed