देश

India Pakistan Conflict: अमृतसर जिला प्रशासन ने लगाया Drone के इस्तेमाल पर Ban

India Pakistan Conflict: आदेश में कहा गया कि विश्वसनीय जानकारी है कि कुछ असामाजिक तत्व या बदमाश निगरानी, ​​तस्करी, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की फोटोग्राफी या शांति और सौहार्द को बिगाड़ने वाली अन्य गतिविधियों के लिए ऐसे ड्रोन का दुरुपयोग कर सकते हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य संघर्ष के बीच शनिवार को पंजाब के अमृतसर में जिला प्रशासन ने ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया।अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अधोहस्ताक्षरी (अंडरसाइन्ड) के संज्ञान में लाया गया है कि जिला अमृतसर के अधिकार क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग नागरिक सुरक्षा, रक्षा और कानून व्यवस्था के लिए संभावित खतरा पैदा करता है।

इसमें कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में शांति बनाए रखने के लिए तत्काल निवारक उपाय करना आवश्यक है।

आदेश में कहा गया है कि किसी भी तरह के ड्रोन को उड़ाना, चलाना या उपयोग करना तत्काल प्रभाव से जिला अमृतसर के पूरे क्षेत्राधिकार में प्रतिबंधित किया जाता है।इसमें कहा गया है कि यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा।

हालांकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सशस्त्र बलों या किसी अन्य सरकारी एजेंसियों को आधिकारिक कर्तव्यों के वास्ते ड्रोन के संचालन पर जिला मजिस्ट्रेट या जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत किसी अधिकारी से पूर्व लिखित अनुमति के साथ छूट रहेगी। इसमें कहा गया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और अन्य लागू कानूनों के प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई के लिए खुद जिम्मेदार होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article