खतरनाक हुआ चक्रवात सीतरंग, देश के इन राज्यों पर बढ़ा खतरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 02:56 PM IST

चक्रवात सितरंग से ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा संभावित चक्रवात 25 अक्टूबर को ओडिशा के तट को छोड़ पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है।आईएमडी ने एक बयान जारी कर बताया कि बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार को कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है और अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर तक गहरे निम्न दाब क्षेत्र में और 23 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

पश्चिम बंगाल के लिए 25 अक्टूबर अहम

End of Feed