Cyclone Ditwah: मैं भारत का आभारी हूं... श्रीलंका के राष्ट्रपति ने PM मोदी से फोन पर की बात; दिसानायके को प्रधानमंत्री ने क्या दिया आश्वासन?

Cyclone Ditwah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘दित्वा’ से हुई भारी तबाही पर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर संवेदना जताई और आश्वासन दिया कि भारत ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत हर संभव मदद जारी रखेगा। राष्ट्रपति ने भारत की त्वरित राहत और बचाव कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। चक्रवात से श्रीलंका में अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता हैं, जबकि भारत पुनर्वास और राहत के हर चरण में साथ देने की प्रतिबद्धता दोहरा रहा है।

Cyclone Ditwah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने चक्रवात दित्वा के कारण श्रीलंका में हुई जनहानि और व्यापक तबाही पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस कठिन समय में श्रीलंका के लोगों के साथ पूरी एकजुटता और समर्थन में खड़े हैं।

cyclone ditwah

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी से की फोन पर बात।(फोटो सोर्स: PTI)

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने जताया भारत का आभार

राष्ट्रपति दिसानायके ने आपदा के बाद भारत की सहायता के लिए अपना गहरा आभार व्यक्त किया और बचाव दलों और राहत सामग्री की त्वरित तैनाती की सराहना की। वहीं, उन्होंने भारत के समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया प्रयासों के लिए श्रीलंका के लोगों की ओर से भी आभार व्यक्त किया।

End of Feed