देश

CRPF जवान मुनीर अहमद सेवा से बर्खास्त; पाकिस्तानी महिला से निकाह की बात छिपाने का आरोप

India Pakistan Tension: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुनीर अहमद के आचरण को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक माना गया है। दरअसल, मुनीर अहमद ने बिना किसी के जानकारी में आए एक पाकिस्तानी युवती मीनल खान से निकाह किया था।

Image

सीआरपीएफ ने पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाले मुनीर अहमद को किया बर्खास्त

Photo : Times Now Digital

India Pakistan Tension: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुनीर अहमद के आचरण को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक माना गया है। दरअसल, मुनीर अहमद ने बिना किसी के जानकारी में आए एक पाकिस्तानी युवती मीनल खान से निकाह कर लिया। इतना ही नहीं, मीनल अपने शौहर मुनीर अहमद के साथ ही रह रही थी।

मुनीर अहमद पर क्या है आरोप

सीआरपीएफ ने एक बयान जारी कर बताया कि सीआरपीएफ की 41 बटालियन के कांस्टेबल/जीडी मुनीर अहमद को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर पाकिस्तानी महिला से विवाह को छुपाने और उसकी वीज़ा वैधता समाप्त होने के बावजूद उसे जानबूझकर शरण देने का आरोप है। यह कार्य न केवल सेवा आचरण के खिलाफ पाया गया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा माना गया।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एम दिनकरन ने कहा कि मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और वीजा की वैधता से अधिक समय तक उसे जानबूझकर शरण देने के कारण तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अहमद के कृत्य को सेवा आचरण का उल्लंघन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया।

आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

अहमद और मेनल खान की शादी का मामला तब सामने आया जब भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए कूटनीतिक कदमों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। अहमद और मेनल खान ने पिछले साल 24 मई को वीडियो कॉल के जरिए शादी की थी।

सीआरपीएफ की जांच में पाया गया कि जवान ने अपनी शादी और अपनी पत्नी के भारत में निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने की सूचना संबंधित अधिकारियों को नहीं दी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article